नक्सली कमांडर पापाराव ने 18 साथियों के साथ किया आत्मसमर्पण
नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म
जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ के बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने की तय समय सीमा से एक हफ्ते पहले बस्तर के सक्रिय अंतिम बचे बड़े कैडर के नक्सली कमांडर पापाराव ने अपने 18 साथियों के साथ एके-47 सहित अन्य हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 'कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें नक्सली पापा राव भी शामिल हैं। इनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं हैं, साथ ही 8 एके-47, 1 एसएलआर, 1 इंसास सहित अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पापाराव के आत्मसमर्पण से नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी लगभग खत्म हाे गया है। देवा के आत्मसमर्पण करने के बाद अब पापाराव ही एक मात्र सक्रिय नक्सली बचा था । बाकी बचे हुए अन्य शीर्ष कैडर्स के नक्सली उम्र दराज हो चुुके हैं। पापाराव के आत्मसमर्पण के साथ ही बस्तर से नक्सलवाद का सफाया तय माना जा रहा है।

.jpg)
No comments