मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अयोध्या के संतों में आक्रोश
मथुरा।
यूपी के मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत को लेकर अयोध्या के संतों में उबाल है। शनिवार को उनमें खासा आक्रोश देखने को मिला। संतों, श्रद्धालुओं और समर्थकों ने बाबा की आत्मा की शांति के लिए नया घाट स्थित साकेत भवन मंदिर में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
संतों का कहना है कि गोरक्षा के लिए समर्पित रहे बाबा की इस तरह हुई मौत अत्यंत हृदय विदारक है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गो-तस्करों द्वारा उनकी हत्या की गई है। यह बेहद निंदनीय है। संतों ने भगवान से प्रार्थना की कि वे बाबा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। आरोप है कि गौ-तस्करों ने बाबा चंद्रशेखर की बाइक को टक्कर मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया
कौन हैं फरसा वाले बाबा?
फरसा वाले बाबा का असली नाम चंद्रशेखर था. वह अपने साथ कुल्हाड़ी जैसा शस्त्र फरसा रखते थे. इसी खास अंदाज की वजह से उन्हें 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था. वो मुख्य रूप से मथुरा के कोसीकलां और आसपास के इलाकों में अवैध गौ तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय रहते थे. बाबा कुछ हिंदूवादी संगठनों से भी जुड़े हुए थे. बाबा ने गोरक्षकों की टीम बना रखी थी. बाबा के समर्थकों ने मांग की है कि उन्हें गौ पुत्र शहीद का दर्जा दिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
.jpg)
No comments