Header Ads

Header ADS

पश्चिम बंगाल चुनाव : ओवेसी और हुमायूं कबीर की पार्टी जेयूपी के बीच गठबंधन

 


कोलकाता 

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। यहां ओवेसी और हुमायूं कबीर की पार्टी जेयूपी के बीच गठबंधन होने जा रहा है। असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है।ओवैसी ने इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और उनकी राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि ममता गुजरात दंगों के दौरान कहां थीं और क्या उनके ईद की नमाज पढ़ने से मुसलमानों का पेट भर जाएगा?

 ओवैसी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी AIMIM और जेयूपी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला भी तय हो चुका है। ओवैसी ने इस गठबंधन के पीछे के मकसद भी बताया। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य बंगाल में अल्पसंख्यकों के बीच से राजनीतिक नेतृत्व को बाहर लाना होगा। ये गठबंधन भविष्य में भी जारी रहेगा।

ओवैसी ने ममता बनर्जी की ‘मुस्लिम समर्थक’ छवि पर सीधा सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘क्या ईद के दौरान नमाज पढ़ने के ममता के रुख से मुसलमानों का पेट भरेगा?’ इस दौरान ओवैसी ने गुजरात दंगों के दौरान ममता बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल दागा। उन्होंने पूछा, ‘गुजरात दंगों के दौरान ममता क्या कर रही थीं। क्या वो ढोकला खा रही थीं

No comments

Powered by Blogger.