पीएम मोदी पर राहुल के बयान की सीएम यादव ने की आलोचना
भोपाल .
देश में ईंधन संकट को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की तीखी आलोचना एवं भाषा पर सीएम मोहन यादव ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्की भाषा बोलना देश के हित में नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव से अंतरराष्ट्रीय स्थिति गंभीर है। ऐसे समय में भारत सरकार तेल और गैस की आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन कर रही है, ताकि देश में किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को वर्तमान की सच्चाई समझ में आएगी। बता दे कि राहुल गांधी ईंधन संकट पर लगातार पीएम को घेर रहे है। वे विदेश नीति के कारण ऊर्जा सुरक्षा से 'समझौते का आरोप लगा चुके है।
.jpg)
No comments