Header Ads

Header ADS

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष के साथ अपनो के भी निशाने पर सरकार 

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जहां प्रश्नकाल में विपक्ष  ने सरकार को घेरा, वहीं सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार से ही सवाल पूछते नज़र आए. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में गोवंश संरक्षण कृत्रिम गर्भाधान और दुग्ध उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर प्रश्न खड़े किए.

अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में मादा गोवंश की संख्या 53 लाख बताई जाती है, लेकिन उनके गर्भाधान के लिए स्पष्ट नीति का अभाव है. उन्होंने यह भी पूछा कि पशु प्रजनन और टीकाकरण के लिए कौन-कौन से कार्यक्रम चल रहे हैं. इसके साथ ही 1585 संस्थानों के गैर सरकारी या सरकारी होने को लेकर भी उन्होंने जवाब मांगा. चंद्राकर का कहना था कि दुग्ध उत्पादन में प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं है और ऐसे में गोवंशीय पशुओं के प्रबंधन की नीति की पारदर्शिता जरूरी है

No comments

Powered by Blogger.