शीर्ष माओवादी कमांडर सुरेश का 8 साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर
विजयवाड़ा
देश से नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे के लिए तय की गई डेडलाइन के खत्म होने से ठीक 24 घंटे पहले आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों को एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी हाथ लगी है। यहां एक शीर्ष माओवादी कमांडर सुरेश ने अपने 8 अन्य खूंखार साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि मुख्य कमांडर सुरेश पिछले 36 सालों से अंडरग्राउंड रहकर अपनी खौफनाक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अब इन सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आंध्र प्रदेश सरकार की ‘सरेंडर और पुनर्वास नीति’ के तहत मुख्यधारा में लौटने वाले इन नक्सलियों को भारी भरकम आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस नीति के तहत खूंखार कमांडर सुरेश को 25 लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी, जबकि बाकी 8 सदस्यों को उनके पद और रैंक के अनुसार 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। इसके अलावा, डीजीपी ने सभी 9 नक्सलियों को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए तत्काल राहत के तौर पर मौके पर ही 20-20 हजार रुपये की नकद सहायता भी सौंप दी है।
.jpg)
No comments