Header Ads

Header ADS

संकट के समय दुष्प्रचार करना राष्ट्रद्रोह: योगी आदित्यनाथ

 


लखनऊ। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  ने कहा कि देश के सामने आए संकट के समय दुष्प्रचार करना राष्ट्रद्रोह है। अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। दुनिया संकट में है। तमाम देशों में इमरजेंसी लागू हो गई है। युद्ध से अस्थिरता का माहौल है। इन सबके बीच भी भारत बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके लगातार आगे बढ़ रहा है। सीएम ने ये बातें रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने यूपी में नौ साल में नौ लाख सरकारी नौकरियां दी है। 

सीएम ने कहा कि देश के पास पीएम मोदी जैसी विजनरी लीडरशिप है। तमाम देशों की अर्थव्यवस्था जवाब दे रही है। अमेरिका की खाड़ी के देशों पर निर्भरता कम है फिर भी वहां पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया की भी हालत खराब है। इन सबके बीच पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को नियंत्रित करने के लिए एक्साइज ड्यूटी को कम करने का कार्य अकेले भारत में हुआ है फिर भी यहां कुछ लोग सिलिंडर में कम गैस होने, लॉकडाउन लगने की अफवाह फैलाकर देश का नुकसान पहुंचाने की कवायद में जुटे हैं।

No comments

Powered by Blogger.