Header Ads

Header ADS

जबलपुर से रायपुर तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग के महत्वपूर्ण हिस्सों के 4-लेन उन्नयन को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जबलपुर से रायपुर के बीच बढ़ते यातायात दबाव और जनसुरक्षा का मुद्दा उठाया था

अपने पत्र में विजय शर्मा ने उल्लेख किया था कि जबलपुर से रायपुर के मध्य NH-30 पर जिला कबीरधाम मुख्यालय स्थित है और यह मार्ग व्यावसायिक, सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती जा रही है

No comments

Powered by Blogger.