Header Ads

Header ADS

पंजाब सरकार को टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान प्रतिष्ठित डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड

 


चंडीगढ़। 

नागरिक केंद्रित सुधारों के तहत पारदर्शिता, दक्षता के लिए तकनीक के प्रभावी उपयोग में अग्रणी पहलों के चलते पंजाब सरकार को टेक्नोलॉजी सभा 2026 के दौरान प्रतिष्ठित डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डायरेक्टर विशेष सारंगल ने यह पुरस्कार हैदराबाद में प्राप्त किया।

सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह सम्मान सरकार द्वारा पारदर्शी, पेपरलेस और जवाबदेह प्रशासनिक ढांचा स्थापित करने के प्रयासों का परिणाम है। सरकार ने विचौलिया संस्कृति को समाप्त कर दिया है। लोगों को घर पर ही सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। भगवंत मान सरकार आपके द्वार योजना के तहत नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके घर बैठे 430 से अधिक सरकारी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। अब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

No comments

Powered by Blogger.