लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त शुक्रवार को
भोपाल।
मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। यह राशि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में दी जाएगी। प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में योजना के तहत नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना जून 2023 में तत्कालीन शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना की 33 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। इस अवधि में महिलाओं के खातों में करीब 54,140 करोड़ रुपये की राशि सीधे भेजी गई है। प्रदेश सरकार का कहना है कि आगे चलकर योजना से जुड़ी महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उन्हें कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार व समाज की प्रगति में भागीदारी कर सकें।
.jpg)
No comments