मध्यप्रदेश कांग्रेस में टैलेंट हंट इंटरव्यू 24 मार्च से
भोपाल, ब्यूरों।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग द्वारा संचालित टैलेंट हंट प्रोग्राम के अंतर्गत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में टैलेंट हंट के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा हेतु इंटरव्यू कार्यक्रम आगामी 24 मार्च से प्रारंभ किए जा रहे हैं। यह इंटरव्यू कार्यक्रम प्रदेश के 5 प्रमुख जोन — भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा एवं इंदौर में आयोजित किए जाएंगे।
प्रथम चरण के अंतर्गत इंटरव्यू कार्यक्रम इस प्रकार होंगे:*
24 मार्च — ग्वालियर मुख्यालय पर प्रातः 10:00 बजे से, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल संभाग के आवेदकों की साक्षात्कार होंगे।
25 मार्च — भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से भोपाल संभाग के साक्षात्कार होंगे।
26 मार्च — नर्मदापुरम एवं सागर संभाग के शेष साक्षात्कार भोपाल कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
द्वितीय चरण में रीवा एवं जबलपुर मुख्यालय पर आयोजित होने वाले साक्षात्कारों की तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी।

No comments