Header Ads

Header ADS

व्यापारी के घर फायरिंग ,बिश्नोई गैंग के नाम से मांगे 10 करोड़ फिरौती

 


खरगोन 

खरगोन जिले में एक व्यापारी के घर पर फायरिंग और उसके बाद 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है।  अज्ञात बदमाशों ने वारदात का वीडियो भेजकर व्हाट्सएप कॉल और वॉयस नोट के जरिए व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में हमलावरों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया है। यह घटना कसरावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिलगांव की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी दिलीप राठौर के घर पर गोलियां चलाईं.पुलिस ने केस दर्ज कर सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। 

मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपितों ने फायरिंग का वीडियो बनाकर खुद दिलीप राठौड़ और उनके बेटे सत्येंद्र राठौड़ के मोबाइल पर भी भेजा। सत्येंद्र द्वारा कसरावद थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि उन्हें इंटरनेट मीडिया के जरिए कॉल और वॉइस नोट भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपितों ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।


No comments

Powered by Blogger.