Header Ads

Header ADS

कैलाश की उमंग सिंघार पर औकात वाली अमर्यादित टिप्पणी, हुआ हंगामा


 भोपाल । 

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर औकात वाली अमर्यादित टिप्पणी से सदन का माहौल गरमा गया। हंगामे के बीच तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। हालांकि बाद में मंत्री विजयवर्गीय के खेद प्रकट करने और सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा माफ़ी मांगने के बाद मामला शांत हो गया।

 दरअसल चर्चा के दौरान सिंघार ने राज्य सरकार और अदाणी समूह के बीच हुए समझौते का मुद्दा उठाते हुए बिजली खरीदी के नाम पर एक से सवा लाख करोड़ रुपये तक के भुगतान का आरोप लगाया। मामले में  विजयवर्गीय ने प्रमाण मांग लिया, इस पर उमंग ने दस्तावेज होने की बात कही। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। बहस के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने अमर्यादित टिप्पणी कर दी जिससे सदन में हंगामा हो गया। 

बाद में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थिति को असहज बताते हुए कहा कि आज दुर्भाग्यवश ऐसी परिस्थिति बनी है। वही विजयवर्गीय ने कहा कि वे आज स्वयं से संतुष्ट नहीं हैं। उनका सब्र टूट गया और उन्हें पहली बार सदन में गुस्सा आया। अंत में सीएम ने कहा कि मैं सबकी तरफ से मांगी मांगता हूं। 

No comments

Powered by Blogger.