मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बोले प्रदेश में शिक्षकों के 1,15,678 पद रिक्त
भोपाल।
प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में शिक्षकों के 1,15,678 पद रिक्त हैं। मंत्री के अनुसार विभाग में कुल 2,89,005 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 1,74,419 पर नियुक्तियां हैं, जबकि करीब 40 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं।
स्तरवार स्थिति देखें तो प्राथमिक स्कूलों में 1,33,576 स्वीकृत पदों में से 55,626 रिक्त हैं। माध्यमिक विद्यालयों में 1,10,883 पदों में 44,546 और उच्च माध्यमिक स्तर पर 44,546 में से 15,506 पद खाली हैं। शिक्षकों की कमी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जारी है और आगे भी नियुक्तियां की जाएंगी। जहां आवश्यकता होगी, वहां अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
.jpg)
No comments