मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे पर टिप्पणी पर पूर्व आईपीएस अफसर गिरफ्तार
पटना।
बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ दास को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पाटलिपुत्र स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट से हिरासत में लिया गया। अमिताभ दास के खिलाफ पटना के चित्रगुप्त नगर थाने में अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की है।
दरअसल, नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अमिताभ दास ने एक बेहद विवादास्पद बयान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम इस केस से जोड़ा था। उन्होंने मांग की थी कि इस मामले की तह तक जाने के लिए सीएम के बेटे का DNA टेस्ट करवाया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने वाले लोगों के सैंपल्स की जांच की बात भी कही थी। इसी बयान को आधार बनाकर पुलिस ने उन पर भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
.jpg)
No comments