भागीरथ पूरा पर पक्ष और विपक्ष में तकरार, उमंग ने मांगा कैलाश का इस्तीफा
भोपाल।
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने दूषित पानी से 35 मौतों का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मुद्दे पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मामले को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने तीखा जवाब दिया। भाजपा विधायकों ने गैस कांड पर किसी के इस्तीफा नहीं होने का आरोप लगाते हुए जोरदार पलटवार किया। सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को किसी से इस्तीफा मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल के दौरान हुए भोपाल गैस कांड में हजारों मौतों के बाद क्या किसी ने इस्तीफा दिया था।
.jpg)
No comments