Header Ads

Header ADS

बिहार: चीनी मिलों को शुरू करने की कवायद , पुरानी के साथ नई की भी होगी स्थापना

 


पटना। 

बिहार सरकार ने प्रदेश की रीढ़ चीनी मिलों को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। रोजगार बढ़ाने नीतीश सरकार ने बंद चीनी मिलों को चलाने के साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति भी गठित की गई है। मिलों को लगाने के लिए 25 जिलों से रिपोर्ट भी मांगी गई है।  

प्रदेश के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के उन्नति के लिए दिन रात कार्य कर रही है। इसलिए गन्ना किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। संजय कुमार ने बताया कि बिहार में पहले 12 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती होती थी, लेकिन अब धीरे धीरे कम होकर वर्तमान में 2.31 लाख हेक्टेयर तक रह गई है।  उन्होंने किसानों से गन्ने की खेती बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान लाभान्वित होंगे तभी चीनी मिलें चलेंगी।

No comments

Powered by Blogger.