Header Ads

Header ADS

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे

 


देहरादून। 

उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के धाम पहुंचने की संभावना है। 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वृष लग्न में कपाट खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि की घोषणा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में की गई। इस वर्ष टी. गंगाधर लिंग को बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ भी माना जाता है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

No comments

Powered by Blogger.