Header Ads

Header ADS

सिंगरौली कोल ब्लॉक के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, दो बार कार्यवाही स्थगित

 


भोपाल। 

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते कार्यवाही दो बार स्थगित की गई। हंगामे के कारण प्रश्नकाल भी नहीं हो सका।  प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रश्न का जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस ने  सदन से वाकआउट  कर दिया। 

सिंघार ने दावा किया कि 8 गांवों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में है और कलेक्टर सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। उनका आरोप है कि आदिवासी परिवारों को पूरा मुआवजा नहीं मिला, जबकि वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।सिंघार ने मामले की विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की।

No comments

Powered by Blogger.