Header Ads

Header ADS

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर

 


रायपुर। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। शाह शनिवार रात राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। रविवार को अमित शाह नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। 

इस बैठक में पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद अमित शाह बस्तर के लिए रवाना होंगे। बस्तर में वह बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।अमित शाह का 2 महीने में ये दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे 28 से 30 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे।

No comments

Powered by Blogger.