आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने की घोषणा की
मुंबई
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने की घोषणा की। आरबीआई के इस फैसले की वजह से लोन की ब्याज दरें भी जस की तस रहेंगी और ग्राहकों को कोई नहीं राहत नहीं मिलेगी। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने अपने रुख को तटस्थ बरकरार रखा है, यानी आरबीआई भविष्य में जरूरत पड़ने पर ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है। संजय मल्होत्रा ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से भारत के एक्सपोर्ट को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
संजय मल्होत्रा ने बताया कि देश में महंगाई अभी भी नियंत्रित दायरे में बनी हुई है। वित्त वर्ष 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर 2 प्रतिशत से बढ़कर 2.1 प्रतिशत हो गई है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए महंगाई अनुमान को 2.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.2 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए महंगाई अनुमान को 3.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया है। जबकि, दूसरी तिमाही के लिए महंगाई के अनुमान को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.2 प्रतिशत कर दिया है।
.jpg)
No comments