विकास कार्यों के बावजूद उत्तर प्रदेश के लोग स्वच्छ वातावरण का ले रहे हैं आनंद: योगी
गोरखपुर.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की वायु गुणवत्ता की तुलना ‘गैस चैंबर’ से करते हुए कहा कि विकास कार्यों के बावजूद उत्तर प्रदेश के लोग स्वच्छ वातावरण का आनंद ले रहे हैं और घुटन महसूस नहीं कर रहे हैं. गोरखपुर में ब्लॉक कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौतियों में से एक पर्यावरण का क्षरण है. यहां का वातावरण काफी अच्छा है; प्रदूषण नहीं है. प्रदूषण न होने पर बीमारियां कम होती हैं. प्रदूषण होने पर फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है. अगर ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो जाए, तो पूरा शरीर प्रभावित होता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से ऐसी ही परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. हम यहां भाग्यशाली हैं. हमारे यहां विकास तो है, लेकिन पर्यावरण दम घोंटने वाला नहीं है. कैम्पियरगंज में प्रस्तावित वानिकी विश्वविद्यालय पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने, वन क्षेत्र बढ़ाने और किसानों की आय बढ़ाने में प्रभावी साबित होगा.
.jpg)
No comments