Header Ads

Header ADS

वाराणसी-अयोध्या समेत यूपी की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी


 वाराणसी 


उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब जिला जज को एक खौफनाक ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में वाराणसी कचहरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट और अयोध्या समेत प्रदेश के कई अन्य जनपदों के न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की खुली धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने प्रशासन को चुनौती देते हुए दोपहर 1 बजे का समय निर्धारित किया है और कहा है कि सिलसिलेवार 18 धमाके किए जाएंगे। इस सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।

धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। आनन-फानन में वाराणसी कचहरी परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुरक्षा को देखते हुए कचहरी के साथ-साथ कलक्ट्रेट के सभी कार्यालय और रजिस्ट्री दफ्तर भी खाली कराए जा रहे हैं। इसी गहमागहमी के बीच परिसर में एक लावारिस अटैची मिलने से सनसनी और बढ़ गई। बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंच गया है और अटैची की जांच में जुटा हुआ है। उधर, ईमेल में अयोध्या कचहरी का भी जिक्र होने के कारण वहां भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अयोध्या में भी कचहरी परिसर खाली कराकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.