Header Ads

Header ADS

सीएम ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की

 


खंडवा। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की। सीएम ने खंडवा के पंधाना में भव्य समारोह में शामिल होकर लाडली बहना योजना की 33 वीं किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की है. 1.25 करोड़ महिलाओं को लाड़ली बहना की 33वीं किस्त जारी की गई है. योजना के अंतर्गत 1836 करोड़ से अधिक की राशि बहनों को खाते में ट्रांसफर की गई है।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष में हमारी प्राथमिकता है कि बहनों को प्रशिक्षण मिले, उन्हें स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाए और मेहनत की सही कीमत मिले। बहनें एक बगिया मां के नाम योजना और स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। हमारी बहनें लखपति दीदी के साथ अब ड्रोन दीदी भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित 5 लाख स्व-सहायता समूह के माध्यम से अब तक 62 लाख बहनें आत्मनिर्भर हुई हैं।

सीएम ने गिनाई योजनाएं 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों की जिंदगी बदलने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार कपास आधारित उद्योग में काम करेंगी तो उन्हें 5 हजार रुपए महीना अलग से दिए जाएंगे। गरीब परिवार की बेटियों के  विवाह सामूहिक कन्यादान योजना में 55 हजार रुपए प्रति जोड़ा राशि दी जाती है। राज्य सरकार पात्र हितग्राही परिवार की बेटियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था करा रही है। प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में प्रदेश की 25 लाख बहनों को 111 करोड़ की राशि भी निरंतर भेजी जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रदेश की 7 लाख से अधिक हितग्राहियों बहनों को 385 करोड़ की राशि दी गई है।

No comments

Powered by Blogger.