बिहार की एक सरकारी कम्पनी रचने जा रही इतिहास, स्टॉक एक्सचेंज में होगी लिस्टेड
बिहार की एक सरकारी कम्पनी ने इतिहास रचने जा रही है। बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बीएसपीटीसीएल देश की पहली ऐसी सरकारी कंपनी बनने जा रही है, जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड होगी. कंपनी के बोर्ड ने IPO लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसके साथ ही शेयर बाजार में उतरने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह कदम न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के ऊर्जा सेक्टर के लिए अहम माना जा रहा है.
बीएसपीटीसीएल ने IPO के लिए जरूरी सभी पात्रताएं पूरी कर ली हैं. ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के निर्देश और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के मार्गदर्शन के बाद कंपनी ने इस दिशा में तेजी से काम किया. बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद अब मर्चेंट बैंकर और बुक रनिंग लीड मैनेजर की नियुक्ति के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है. यही एजेंसियां IPO से जुड़ी वैल्यूएशन, डॉक्यूमेंटेशन और मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी.

No comments