Header Ads

Header ADS

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया

 


भोपाल 

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में  दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। दक्षिण अफ्रीकी मूल की मादा चीता गामिनी ने इन तीन शावकों को जन्म देकर कूनो नेशनल पार्क के कुनबे में बड़ा इजाफा किया है। इसके साथ ही गामिनी भारत में दूसरी बार मां बनने वाली मादा चीता बन गई है। फिलहाल कूनो नेशनल पार्क की फील्ड टीम और पशु चिकित्सकों की एक विशेष टीम गामिनी और उसके तीनों शावकों की चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी कर रही है। 

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि जन्म के शुरुआती कुछ सप्ताह शावकों के जीवित रहने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। बता दें कि गामिनी का पिछला रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, जब उसने इससे पहले मार्च 2024 में 6 शावकों को जन्म देकर इस कार्यक्रम के तहत एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। 

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर देशवासियों के साथ इस खुशी को साझा किया। दिलचस्प बात यह है कि यह खुशखबरी ठीक उस समय आई है, जब भारत में दक्षिण अफ्रीकी चीतों के आगमन के सफलतापूर्वक तीन साल पूरे हुए हैं।

No comments

Powered by Blogger.