Header Ads

Header ADS

राज्य में बंद चीनी मिलें जल्द शुरू कराएं: नीतीश कुमार 


 पटना। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सात निश्चय-3 के तहत समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार के लिए हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिलें हैं उन्हें जल्द शुरू कराएं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से और तेजी से पूरा करें। पुरानी बंद चीनी मिलों के शुरू होने से किसानों को काफी फायदा होगा और लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। बिहार को देश के पांच विकसित राज्यों की सूची में शामिल करने के लिए एक्शन प्लान के साथ चरणबद्ध तरीके से काम करें।



No comments

Powered by Blogger.