शंकराचार्य विवाद पर सीएम योगी , कानून सबके के लिए बराबर, कानून से ऊपर मैं भी नहीं
लखनऊ।
शंकराचार्य विवाद पर विधानसभा में शुक्रवार को सीएम योगी ने पहली बार विरोधियों को जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा कि कोई भी अपने आपको शंकराचार्य कहने लगे ये स्वीकार्य नहीं है. कानून सबके के लिए बराबर है. यहां तक कि एक मुख्यमंत्री भी कानून से ऊपर नहीं हो सकता है.
सीएम ने कहा कि माघ मेला में उस दिन 4.50 करोड़ श्रद्धालु आए थे। कोई कहीं भी जाकर माहौल खराब नहीं कर सकता है। वह माघ मेला के निकास द्वार से जाने का प्रयास कर रहे थे। यह श्रद्धालुओं के जीवन को खतरे में डाल सकता था। वहां भगदड़ मच सकती थी। कोई जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा आचरण कैसे कर सकता है। हम मर्यादित लोग हैं। कानून का पालन करना और करवाना जानते हैं।
सीएम ने सपा सदस्याें से पूछा कि यदि वह शंकराचार्य थे तो आपने वाराणसी में उन पर लाठीचार्ज करने के साथ एफआईआर क्यों दर्ज कराई थी। सपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रकरण में भी आपने ऐसा ही किया। लोगों को गुमराह करने के बजाय देश के बारे में सोचना शुरू कीजिए।
.jpg)
No comments