Header Ads

Header ADS

नीतीश के अहम फैसलों में शामिल शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग

 


पटना। 

बिहार में नीतीश सरकार के अहम फैसलों में शामिल शराबबंदी कानून को लेकर सियासत में एक बार फिर बहस तेज हो गई है। मंगलवार को एनडीए सरकार में सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा  के नेता माधव आनंद ने इस कानून के समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। माधव आनंद ने जोर देते हुए कहा कि अब इस कानून के व्यावहारिक पहलुओं और इसके परिणामों की गंभीरता से समीक्षा की जाए। इस मांग के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे। आपको बता दें कि शराबबंदी कानून नीतीश सरकार के अब तक के फैसलों में सबसे अहम फैसला माना जाता है। नीतीश के इस फैसले ने उन्हें महिलाओं में बेहद लोकप्रिय बनाया है।


No comments

Powered by Blogger.