Header Ads

Header ADS

सीएम मान को अस्पताल से मिली छुट्टी , मोगा की नशा विरोधी रैली में होंगे शामिल

 


मोहाली 

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की मोगा में आयोजित हो रही विशाल नशा विरोधी महारैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने को लेकर बना सस्पेंस अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री मान को मोहाली के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है  वह इस अहम रैली में शिरकत करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि कल संगरूर में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली लाया गया था। अब उनके स्वस्थ होने और रैली में पहुंचने की खबर से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सीधे हेलिकॉप्टर के जरिए मोगा के किल्ली चाहलां गांव पहुंचेंगे। रैली को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से आज मोगा के पास किल्ली चाहलां गांव में एक विशाल रैली की जा रही है, दोस्तों मिलते हैं। अपने इस संदेश से उन्होंने रैली में पहुंचने का साफ इशारा कर दिया था। इस नशा विरोधी महारैली में उनके साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मंच साझा करेंगे और नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम को धार देते हुए जनता को संबोधित करेंगे।

No comments

Powered by Blogger.