राज्यपाल के अभिभाषण पर जमकर हंगामा, उमंग बोले भागीरथपुरा का उल्लेख नहीं किया
भोपाल,सूर्यप्रभात ।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल ने अभिभाषण में मोहन सरकार की उपलब्धियों बताने के साथ ही भविष्य की योजनाओं का खाका खींचा। इस बीच विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभिभाषण में प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया गया, किन्तु प्रदेश की पीड़ित जनता की वास्तविक समस्याओं और पीड़ा को समुचित स्थान नहीं मिला। किन्तु प्रदेश की पीड़ित जनता की वास्तविक समस्याओं और पीड़ा को समुचित स्थान नहीं मिला।
नेता प्रतिपक्ष ने इंदौर के भागीरथपुरा में हुई दर्दनाक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण 35 निर्दोष लोगों की जान चली गई। सिंघार ने सवाल उठाया कि क्या उन परिवारों का दर्द, उनके आंसू और उनके सवाल इस सदन के लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल इस मुद्दे को सदन में गंभीरता से उठाएगा और जिम्मेदारी तय करने की मांग करेगा।

No comments