बजट सत्र: 2047 तक मध्य प्रदेश को'दो लाख करोड़ डॉलर' की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने का लक्ष्य
भोपाल,सूर्यप्रभात ।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से हुई। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वर्ष 2047 तक प्रदेश को दो ट्रिलियन डॉलर 'दो लाख करोड़ डॉलर' की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने का लक्ष्य दोहराया। उनके अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने टोकाटाकी तो इसे लेकर हंगामा मच गया। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर सिंघार की आपत्ति को विधानसभा के रेकॉर्ड से निकाल दिया गया।
अभिभाषण में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का विस्तृत खाका पेश किया। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि देश विकास के महत्वपूर्ण दौर में है। उन्होंने उद्योगों के लिए बेहतर माहौल, भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, वर्ष 2047 तक मध्य प्रदेश को दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य, 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने की योजना, पीएम जनमन योजना के तहत 1.35 लाख आवास निर्माण, उज्जैन में शिप्रा नदी को प्रदूषणमुक्त करने के प्रयास और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन का जिक्र किया।
.jpg)
No comments