Header Ads

Header ADS

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी, 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है. सरकार की मंजूरी के साथ ही अब प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कुल 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए कुल 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है. इस निर्णय के साथ ही विभाग को औपचारिक रूप से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है. इस संबंध में डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (DPI) को औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश जारी होने के बाद अब विभागीय स्तर पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है और आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी

No comments

Powered by Blogger.