Header Ads

Header ADS

बिहार सरकार का 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट, सीएम बोले विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट

 


पटना। 

बिहार विधानसभा में मंगलवार को बिहार सरकार ने 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अपना बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. बिहार के बजट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है. उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. यह संपूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है. 

सीएम ने कहा कि इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. मुख्यमंत्री ने कहा यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा. हम लोगों ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

No comments

Powered by Blogger.