'ई सब को कुछ आता था? कोई काम किया है? 15 साल सरकार में : नीतीश कुमार
पटना।
बिहार विधान परिषद में सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गर्म हो गया. कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के सवालों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कदर भड़क गए कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता राबड़ी देवी पर तीखे शब्दों में हमला बोल दिया.
कार्यवाही शुरू होते ही राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी की महिला विधान पार्षदों ने कानून-व्यवस्था को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष का आरोप था कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार नियंत्रण में विफल है. नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होने लगी.
विपक्ष के शोर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और सभापति से हंगामा कर रहे सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, 'ई सब को कुछ आता था? कोई काम किया है? 15 साल सरकार में थे, कुछ नहीं किया. आज देख लीजिए 20 साल में कितना काम हुआ है.' नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में बिहार ने विकास के कई पड़ाव पार किए हैं.

No comments