Header Ads

Header ADS

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन

 


बारामती 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया है। यह दर्दनाक हादसा उनके गृहनगर बारामती में हुआ। जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान उनका प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई है। 

हादसा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ जब अजित पवार एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान विमान अनियंत्रित होकर रनवे से नीचे उतर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान में तुरंत आग लग गई और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गया। घटनास्थल से जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, वे भयावह हैं। उनमें विमान का मलबा पूरी तरह जला हुआ दिखाई दे रहा है और चारों तरफ धुएं का गुबार है।

No comments

Powered by Blogger.