Header Ads

Header ADS

बिहार प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों के तबादले

 


पटना। 

बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 51 अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव और अनुमंडल पदाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

सरकार की ओर से जारी सूची में कई महत्वपूर्ण विभागों के शीर्ष पदों पर अधिकारियों को तैनात किया गया है। मृणायक दास को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तारानंद महतो को कला एवं संस्कृति विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। मोहम्मद अतहर को सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अशोक कुमार गुप्ता को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.