Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा एक्शन, दोषी दो चिकित्सा अधिकारियों को हटाया

 


जयपुर। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रशासन में बड़ा एक्शन लेते  हुए विभागीय जांच से जुड़े आठ प्रकरणों पर निर्णायक कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुर्वेद और पशुपालन विभाग के दो चिकित्सा अधिकारियों को आपराधिक प्रकरणों में दोष सिद्ध होने के आधार पर “सेवा से पदच्युत” किया गया. यह कदम सरकारी सेवाओं में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है.

राजस्थान सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1958 के नियम 16 के अंतर्गत सेवानिवृत्त राजकीय चिकित्सकों के विरुद्ध चल रही विभागीय जांच के तीन प्रकरणों में चार चिकित्सकों और एक कार्मिक के खिलाफ पेंशन रोके जाने का दंड अनुमोदित किया गया. यह निर्णय गंभीर आरोपों को देखते हुए लिया गया है.

No comments

Powered by Blogger.