Header Ads

Header ADS

इंदौर में दूषित पानी ने ली 14वीं जान, 26 मरीजों की हालत गंभीर

 


इंदौर । 

इंदौर में दूषित पानी का कहर भयावह रूप ले चुका है। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 43 वर्षीय अरविंद, पिता हीरालाल, निवासी कुलकर्णी भट्टा की इलाज के दौरान मौत हो गई । 

दूषित पानी पीने से अब तक 162 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 26 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चार मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। हालांकि इस दौरान उन्हें रहवासियों का आक्रोश भी झेलना पड़ा। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नगरीय विकास व आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे को जांच के लिए कहा है। गुरुवार सुबह वे भागीरथपुरा बस्ती पहुंचे। उन्होंने जलापूर्ति के समय पानी की गुणवत्ता को देखा और पानी को सूंघा भी। इसके अलावा वे उस स्थान पर भी गए। जहां नर्मदा लाइन में शौचालय का पानी मिल रहा था। ड्रेनेज लाइनों की स्थिति भी उन्होंने देखी।

No comments

Powered by Blogger.