पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी की कमान, CM योगी की मौजूदगी में पीयूष गोयल ने किया ऐलान
लखनऊ
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए है। चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा राष्ट्रीय परिषद चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में की। इसी कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का निर्वाचन भी संपन्न हुआ। पीयूष गोयल ने कहा कि सर्वसम्मति से पंकज चौधरी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले पंकज चौधरी का संगठनात्मक अनुभव और केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यकाल भी उनके चयन का अहम आधार रहा। पूर्वांचल में मजबूत जनाधार रखने वाले पंकज चौधरी की ताजपोशी से भाजपा को इस क्षेत्र में राजनीतिक रूप से और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
.png)
No comments