बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।नितिन नवीन जेपी नड्डा की जगह लेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि इस नियुक्ति को पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। वर्तमान में नितिन नवीन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं। इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के नेताओं समेत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
नवीन पटना में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2006 में उपचुनाव जीतने के बाद से लगातार चार बार विधायक चुने गए हैं। पटना में जन्मे नितिन नवीन दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं, जो स्वयं एक अनुभवी बीजेपी नेता और पूर्व विधायक थे। अपने पिता के निधन के बाद नितिन नवीन ने सक्रिय चुनावी राजनीति में कदम रखा।
.jpg)
No comments