Header Ads

Header ADS

शिवराज के भोपाल और दिल्ली दोनों निवास पर कड़ी पहरेदारी

  


भोपाल / नई दिल्ली। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की अचानक सुरक्षा बढ़ाई गई गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह निवास पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है.  शिवराज को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की ओर से इनपुट इकट्टा करने की जानकारी मिली है

सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जारी गृह मंत्रालय के मध्य प्रदेश DGP को भेजे पत्र के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई है.पत्र में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उचित रूप से समायोजित करें

No comments

Powered by Blogger.