Header Ads

Header ADS

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए की बड़ी जीत

 


तिरुवनंतपुरम 

केंद्र सहित उत्तर भारत की हिंदी पट्टी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सुदूर दक्षिण वाम के गढ़ केरल में कमल खिला दिया है।  केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बड़ी जीत हासिल की है। केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा एक बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए केरल के मतदाताओं का आभार जताया है, राज्य में भाजपा के मत प्रतिशत और सीटों में वृद्धि से खुश केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने विश्वास जताया है कि विधानसभा चुनावों में एनडीए चमत्कार करके दिखाएगा।

एनडीए तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा है और इसने वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के 45 साल के सत्ता पर कब्जे को खत्म कर दिया है। एनडीए ने नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ एलडीएफ 29 सीटों पर सिमट गया। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) को 19 सीटें मिलीं, दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली और पिछले सप्ताह एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद एक वार्ड में मतदान रद्द कर दिया गया।

No comments

Powered by Blogger.