Header Ads

Header ADS

यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने किया नामांकन

 


लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्र देव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण मौजूद रहे। शनिवार को दोपहर एक बजे पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े के साथ लखनऊ पहुंचे थे। रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के दौरा नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।  प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल उन्हीं का नामांकन सामने आया है, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग निश्चित माना जा रहा है

No comments

Powered by Blogger.