मंत्री बागरी संगठन के सामने तलब , मंत्री ने खुद को बताया निर्दोष
भोपाल।
मोहन सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी की गांजे की तस्करी में गिरफ्तारी पर प्रदेश भाजपा संगठन ने शनिवार को मंत्री को तलब किया। कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल से मंत्री बागरी की करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा से भी बंद कमरे में बातचीत हुई।हाईकमान ने भाई की गिरफ्तारी पर बागरी से स्पष्टीकरण मांगा । हालांकि मंत्री प्रतिमा बागरी ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया और कहा कि भाई के कृत्य से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
.jpg)
No comments