Header Ads

Header ADS

कर्ज माफ़ी योजना फिर सुर्ख़ियों में, मंत्री सारंग और कमलनाथ के बीच वार- पलटवार

 


सारंग ने सहकारी बैंकों की ख़राब हालत के लिए कर्ज माफ़ी योजना को ठहराया था जिम्मेदार

भोपाल। सूर्य प्रभात 

प्रदेश में कमलनाथ सरकार के समय सियासत का केंद्र रही किसान कर्ज माफ़ी योजना एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ सरकार की कर्ज माफ़ी योजना को लेकर बड़ा आरोप लगाया ,जिस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार किया है। दरअसल बुधवार को मंत्री विश्वास सारंग ने अपने विभाग की प्रेस वार्ता में सहकारी बैंकों की ख़राब हालत के लिए कमलनाथ सरकार की कर्ज माफ़ी योजना को जिम्मेदार ठहराया था। गुरुवार को इसे लेकर कमलनाथ ने सारंग को आड़े हाथ लेते हुए बयान की आलोचना की। 
 
पूर्व सीएम नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मेरी सरकार के दौरान हुई किसान कर्ज़ माफ़ी को लेकर सरासर झूठ बोला है। इस झूठ के लिए उन्हें मध्य प्रदेश की जनता और किसान भाइयों से माफ़ी माँगनी चाहिए। सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही मैंने सबसे पहला काम किसानों की कर्ज़ माफ़ी का किया था। 

कांग्रेस सरकार ने दो चरणों में 26, 95, 381 (लगभग 27 लाख) किसानों का 11, 646.96 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। किस जिले में कितने किसानों का कितना कर्ज माफ किया गया, इसकी सूची संलग्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने छल से कांग्रेस की सरकार नहीं गिराई होती तो प्रदेश के बाक़ी किसानों का कर्ज़ भी माफ़ कर दिया जाता।

No comments

Powered by Blogger.