मध्यप्रदेश एसटीएफ ने 599 किग्रा गांजा ट्रक सहित किया जब्त
भोपाल ।
मध्य प्रदेश एसटीएफ ने ओडिशा से प्रदेश लाया जा रहा 599 किलोग्राम गांजा ट्रक सहित जब्त किया है। गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करों ने गांजे को ट्रक के अंदर लोहे की चादरों से एक खास गुप्त केबिन तैयार किया गया था. यह केबिन बाहर से बिल्कुल दिखाई नहीं देता था, ताकि किसी को शक न हो।
एसटीएफ ने सुचना के बाद छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा के पास अनूपपुर जिले के घने जंगल वाले मार्ग पर संदिग्ध ट्रक को रोका गया. शुरुआती जांच में ट्रक सामान्य मालवाहक लग रहा था, लेकिन जब एसटीएफ ने बारीकी से जांच की तो अंदर बने गुप्त केबिन का खुलासा हुआ। पूरे ट्रक की तलाशी लेने के बाद कुल 599 किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
.jpg)
No comments