Header Ads

Header ADS

सीएम साय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, दो साल बेमिसाल!

 


रायपुर। 

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के दो साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ सरकार का कामकाज जनता के सामने पेश किया. बता दें कि दो साल की साय सरकार ने प्रदेश में कई बड़े-बड़े फैसले लिए हैं. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नक्सली पुनर्वास नीति में बड़ा बदलाव किया है. अब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को न सिर्फ जमीन दी जाएगी, बल्कि उन पर घोषित इनाम की पूरी राशि भी सीधे उन्हें मिलेगी. पहले यह राशि पुलिस विभाग को जाती थी. सरकार का कहना है कि इस बदलाव से हिंसा छोड़ने वालों को एक नई शुरुआत मिल सकेगी.

वहीं सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले दो साल में छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार काफी बढ़ी है. उन्होंने एक नई किताब का विमोचन भी किया, जिसमें राज्य में हुए कामों का उल्लेख है. खास बात यह है कि यह पुस्तक स्थानीय गोंडी और हल्बी भाषा में भी प्रकाशित की गई है, ताकि आदिवासी समुदाय तक जानकारी आसानी से पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं का फायदा गांव-गांव तक पहुंचे, यही उनकी सरकार की प्राथमिकता है.

दो साल में कई बड़े फैसले
1. प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 22 किश्तें भेजी जा चुकी हैं.
2. तेंदूपत्ता का मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये किया गया है.
3. प्रदेश में चरण पादुका योजना फिर से शुरू की गई.
4. 73 लाख गरीब परिवारों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा.
5. वर्तमान सरकार में दो साल से PSC परीक्षा पारदर्शी तरीके से संचालित.
6. भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये प्रतिवर्ष देने का वादा.
7. किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति क्विंटल 3100 रुपये में खरीदने 

No comments

Powered by Blogger.