नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
चंडीगढ़।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वैश्विक गीता पाठ में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में 21 हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग और किया गीता के श्लोकों का उच्चारण किया गया। कार्यक्रम में बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी रहे उपस्थित। कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन बोले धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से श्री कृष्ण जी ने सर्व मानव जाति के लिए दिया गीता का उपदेश। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। मुख्यमंत्री बोले आज कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर उपस्थित 21 हजार बच्चों ने किया गीता का वैश्विक पाठ। इस गीता पाठ के न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक अर्थ भी है। गीता वेदों और उपनिषदों की मंत्रों व श्लोकों के उच्चारण से जो तरंगें पैदा होती है उनसे प्राणीयों को एक नई ऊर्जा मिलती है।
वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है गीता जयंती महोत्सव। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत अनुभव केंद्र का भी किया लोकार्पण। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भी महाभारत अनुभव केंद्र में महाभारत को दर्शाने वाले स्पेशल शो का किया विशेष उल्लेख

No comments