Header Ads

Header ADS

महाराष्ट्र नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, महांयुति का शानदार प्रदर्शन

 


मुंबई। 

महाराष्ट्र की 288 नगर परिषद और नगर पंचायत सीटों के नतीजों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। विपक्ष के लिए यह नतीजे एक बड़े झटके के रूप में देखे जा रहे हैं। 288 नगर परिषदों में से बीजेपी ने अकेले 129 जगहों पर जीत हासिल की है। महायुति के अन्य घटक दलों (शिवसेना-शिंदे गुट और एनसीपी-अजित पवार गुट) ने भी महत्वपूर्ण सीटें जीती हैं। 

सीएम फडणवीस ने कहा कि पार्षदों के चुनाव में भाजपा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। करीब 3300 पार्षद भाजपा से चुने गए हैं। यह आंकड़ा जनता के भारी समर्थन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन विधानसभा चुनावों के बराबर ही नहीं, बल्कि उससे भी बेहतर है। यह जीत 2017 से कहीं बड़ी है और पिछले तीन दशकों में ऐसी सफलता नहीं मिली थी।

No comments

Powered by Blogger.